नाहन 03 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक कामगार की पांव फिसलने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय शैंटी निवासी बड़ा गांव हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक नव निर्माणाधीन उद्योग में टीन की शेड बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे सिर के बल गिर गया। जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया और नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर…
Author: Himachal Varta
नाहन 03 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नाहन मंडल की कार्यकर्ताओं ने आज उपायुक्त रामकुमार गौतम के माध्यम से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को एक ज्ञापन भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के ब्यान को निंदनीय बताया। जिला महामंत्री पूजा तोमर और शिवानी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपने ब्यान में गुड़िया केस को छोटी बात कह कर टाल दिया। जिस केस के बाद प्रदेश शर्मसार हुआ था, उस केस को कांग्रेस ने छोटी बात कह दी। सदस्यों ने कहा कि प्रतिभा सिंह एक जिम्मेदार नेत्री हैं, सांसद हैं और मुख्य विपक्षी दल की…
नाहन 03 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -आम आदमी पार्टी ने शिमला संसदीय क्षेत्र में 27 जून से “बदलाव यात्रा ” आरम्भ की हैं जो कई विधानसभाओं से गुजरती हुई 4 जुलाई को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट से आरम्भ होगी । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतर कपूर ने मीडिया को जारी प्रेस नोट में बताया कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा शिलाई विधानसभा में रोनहाट से शुरू होकर शिलाई, टिम्बी, कफोटा, कमरऊ व सतौन में खत्म होगी । यह बदलाव यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर कर…
नाहन 03 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन स्थित आईएसबीटी मुख्य बस अड्डा इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। आलम यह है कि बस अड्डे में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि कई मर्तबा गाड़ियों के टायर इन गड्ढों में फस जाते हैं। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय नाहन के आईएसबीटी बस स्टैंड की लंबे समय से विभाग द्वारा ना तो मरम्मत करवाई गई है और ना ही इसको पक्का किया गया है , जिसके चलते वाहन चालकों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी बस ऑपरेटर का कहना है कि हिमाचल पथ…
नाहन 03 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):-रविवार की तड़के मेडिकल कॉलेज नाहन की एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक परमजीत सिंह खाली एंबुलेंस लेकर चंडीगढ़ की ओर से नाहन आ रहा था। जब वह गौशाला से कुछ दूरी आगे दोसड़का से पहले गुजर रहा था तभी अचानक वह पंजाब रोडवेज की बस से जा टकराया। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज के चालक के द्वारा एंबुलेंस को काफी हद तक बचाया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुबह के समय एंबुलेंस चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण एंबुलेंस बस से…
नाहन 02 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम की। इस योजना के तहत सिरमौर जिला के 11 स्कूलों को चुना गया था इन सभी स्कूलों को आज जिला उपायुक्त व राम कुमार गौतम ने जिला स्तरीय सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए स्कूलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है जिसके लिए स्कूल प्रबंधन व विभागीय बधाई पात्र है।…
नाहन 02 जुलाई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज) सिरमौर स्थित कालाअंब के हिमालयन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में आज प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने की। उन्होंने कार्यशाला में भाग ले रहे छात्रों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री गति शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को डांटा मैपिंग, डाटा साइंस, जीआईएस मैपिंग, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डाटा सेंटर व कार्टाेग्राफी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत सरकार ने लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने…
नाहन 02 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य के विभिन्न भागों में 3 जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को 2 जुलाई, 2022 को परीक्षा स्थल पहुंचने और 3 जुलाई, 2022 को वापसी के लिए प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में अभ्यर्थियों को…