Author: Himachal Varta

नाहन 11 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अर्न्तगत जिला सिरमौर के किसान प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर खुशहाली के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं।        जिला में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विभाग द्वारा गत तीन वर्षो में 411 प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके अर्न्तगत 16133 किसान प्रशिक्षण प्रदान किया गया और 10324 किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती को अपनाया गया है। जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 1029 हेक्टेयर…

Read More

नाहन 11‌ जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- यदि नौरंगाबाद स्कूल के शिक्षकों और इको क्लब के सदस्यों की जुगत काम आई तो लंबे समय तक हरी सब्जियों और फलों को प्राकृतिक रूप से संरक्षित किया जा सकेगा है। इन दिनों राजकीय उच्च विद्यालय नौरंगाबाद के इको क्लब के सदस्य और शिक्षक प्राकृतिक रूप से सब्जियों को सुरक्षित रखने का पर कार्य कर रही है। जानकारी के मुताबिक राजकीय उच्च विद्यालय नौरंगाबाद के इको क्लब के सदस्य छात्रों ने अपने मध्यान भोजन की हरी सब्जियों को लंबे समय तक तरोताजा रखने के लिए मिट्टी व हरे पत्तों के मिश्रण से…

Read More

पांवटा साहिब 11 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने आज रामपुर घाट, मानपुर देवड़ा व गोजर में अवैध खनन के मामलों के सम्बन्ध में वन मंडल अधिकारी व खनन विभाग के अधिकारियों सहित सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विषय में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा जिन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है, उनकी टीम के साथ जांच की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ ट्रैक्टरों को अवैध खनन  करते पाया। जिनके मौके पर ही चालान किए…

Read More

श्री रैणुका जी 10 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहु – बिरला वाया तिरमली सड़क में टारिंग के निर्माण कार्य की है जो साफ बयान कर रही है कि सड़क की टारिंग के दौरान किस तरीके से यहाँ भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर यहां सड़क निर्माण में लीपापोती की गई है। 15 से 20 दिन पहले ही इस सड़क में टारिंग का काम किया गया है। और कलाकारी ऐसी की तस्वीरें देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे। दरअसल यहां ठेकेदार ने मिट्टी के ऊपर ही टारिंग कर दी जो अब उखड़ने शुरू हो गई है। रेणुका जी विधानसभा में एक सड़क के…

Read More

नाहन 10 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में कबड्डी एकेडमी पांवटा से दो युवाओं का स्टेट ट्रायल होने के बाद  छात्रावास बिलासपुर के लिए चयन हुआ है। जिसमें एक युवक प्रिंस छींटा 15 वर्ष  पुत्र प्रताप छींटा गांव बाग  जिला शिमला तहसील कुपवी रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रिंस 10वी कक्षा का छात्र है और यह छात्र पांवटा ग्लोबल स्कूल में पढ़ता है। दूसरे युवक का नाम विशाल शर्मा पुत्र कानचंद शर्मा गांव खड़कहां जिला सिरमौर तहसील शिलाई का रहने वाला है। इन दोनो युवकों का कबड्डी छात्रावास बिलासपुर के लिए चयन हुआ है। सिरमौर…

Read More

नाहन 10 जून (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज)- चुनावी वर्ष शुरू होते ही जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। आज शुक्रवार को नाहन सर्किट हाउस में बैठक कर कांग्रेस के विधायक, पार्षद, पंचायतों के प्रधान, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्यों सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला। हालांकि इस आपात बैठक में कांग्रेसियों ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी थी। बावजूद इसके इस आपात बैठक की प्रोसिडिंग और राजीव शुक्ला सहित एआईसीसी को भेजा गया पत्र मीडिया के हाथ लग गया। बैठक में शामिल करीब…

Read More

नाहन  10 जून – 33/11 के0वी0 सब स्टेशन दोसड़का में आवश्यक रखरखाव के चलते नाहन शहर व आसपास के क्षेत्र में 13 जून 2022 को प्रातः 9ः00 से सायं 6ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल न0 2  ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नाहन शहर, शम्भुवाला बनकला, सतीवाला, बोलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामा धौन, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया और विक्रबाग स्थानों पर विद्युत् आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

Read More

नाहन 10 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि वह अपने शरीर का स्वार्गीण विकास कर सकें। यह उदगार उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने 14वीं हि0प्र0 जिला स्तरीय राजकीय/निजि उद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान स्पोर्टस मीट(पुरूष) 2022 के समापन अवसर पर आई0टी0आई0 नाहन में उपास्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।        उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह बधाई के पात्र हैं तथा जो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर सके वह निराश न हों…

Read More