नाहन 09 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) विद्युत उपमंडल सराहां के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, जिसमें ग्राम टिककर, बारसडा, बटोल, सेर-भराल, कांगर-घाट, धरयार, बाग पशोग, पोघाट, पानवा कथाड आदि शामिल हैं, में 10 जून 2022 को 11 केवी सराहां टिककरी पंजेली फीडर की मरम्मत कार्य के चलते प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सराहां के सहायक अभियन्ता ने दी। उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।
Author: Himachal Varta
श्री रैणुका जी09 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- शिक्षा खंड संगड़ाह के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफेलनू में निपुण मेले का आयोजन किया गया इस मेले में केंद्र पाठशाला कोरग के अधीनस्थ पाठशालाओं से लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसीसी संगड़ाह मायाराम शर्मा ने बच्चों को निपुण भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समग्र शिक्षा अभियान द्वारा सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने अभिभावकों को पाठशाला के विकास के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की कार्यक्रम में बड़ोल पंचायत के प्रधान बबीता देवी,…
नाहन 09 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सीपीआईएम किसान और बागवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सीपीआईएम की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राज्य कमेटी से जुड़े सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य कुलदीप उत्तावर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में किसान बागवान कई समस्याओं से जूझ रहा है ऐसे में पार्टी ने निर्णय लिया है कि पार्टी किसानों बागवानो से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अली करो चुनाव…
नाहन 09 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- आगामी विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी है जिला मुख्यालय नाहन में आज सिरमौर जिला भाजपा के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के नाहन शहर से तालुक रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। मीडिया से बात करती हुई सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है चुनाव…
सोलन 08 जून(हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 24 से 26 जून, 2022 तक जिला सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं के संदर्भ में आज अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं मेला अधिकारी ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक समिति के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए कलाकारों को 12 जून तक आवेदन करना होगा। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के कार्यालय में…
श्री रैणुका जी 08, जून( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहू बाजार में आज फिर न ट्रैफिक जाम | हालांकि आज ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बाजार में बस स्टेंड के समीप ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी, लेकिन ख़राब ट्रैफिक व्यवस्था की वजह से आज भी स्कूली बच्चों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा | बाजार में खड़े बेतरतीब दोपहिया वाहन और लोडिंग के लिए खड़ी गाड़ियां अक्सर ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं | स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस बस स्टेंड के समीप लोडिंग के लिए खड़े वाहनों को हटाने से बचती…
नाहन 08 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उत्तर भारत की प्रतिष्ठित मैनकाइंड फार्मा कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए जगदीश चन्द जुनेजा ट्रस्ट की स्थापना कफोटा पांवटा साहिबमें की है जिसके अंतर्गत जगदीश चन्द जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है . इस अस्पताल में सभी प्रकार के आधुनिक उपकरण और योग्य डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध हैं. इस अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के लोंगों को सस्ते दर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना है। अस्पताल प्रबंधन के डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में मैनकाइंड अस्पताल प्रबंधन…
नाहन08जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बेचे जाने का धंधा जबरदस्त तरीके से फल फूल रहा है। आम लोगों के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग भी नाकाम नजर आ रहा है। नाहन के एक उपभोक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दुकानदार की दुकान से उन्होंने रियल का जूस खरीदा था। घर जाकर जब उनके बच्चों ने रियल जूस के डिब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग डेट देखी तो सबके होश उड़ गए। डिब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 15 जुलाई 2021 लिखी हुई थी। जबकि अनार के जूस के इस डिब्बे के…