Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में इस बार पैदा हुआ 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, बनी तूफानी मांग
    • विकसित कृषि से ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना
    • अवैध खनन के खिलाफ एसपी निश्चित सिंह नेगी की बड़ी कार्रवाई,टिप्पर किए जब्त, माफिया में मचा हड़कंप
    • जिला में 20 जून तक पूर्ण किया जाएगा ई-परिवार सर्वेक्षण : जिला पंचायत अधिकारी
    • उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
    • पर्यावरण संरक्षण वैश्विक दायित्व -मेला राम शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»झूले की रस्सी बन गई फंदा, 14 वर्षीय लड़की की मौत
    हिमाचल प्रदेश

    झूले की रस्सी बन गई फंदा, 14 वर्षीय लड़की की मौत

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के दीदग में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। हंसते खेलते 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई। मौत का कारण झूले की रस्सी बन गई जो झूलते समय किशोरी के गले में फंस गई। इससे किशोरी का दम घुट गया। हालांकि, परिजनों ने गंभीर हालत में उसे राजगढ़ सिविल अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दीदग निवासी जगवीर की 14 वर्षीय बेटी महक सोमवार को छोटे बच्चों के साथ घर पर ही रस्सी का झूला लगाकर खेल रही थी। इस दौरान उसके माता-पिता घर के समीप ही खेतों में काम कर रहे थे।  शाम करीब चार बजे झूला झूलते समय लड़की का झूले से अचानक  पैर फिसल गया और वह रस्सी के झूले में बुरी तरह फंस गई। महक को झूले की रस्सी में फंसता देख दूसरे छोटे बच्चे उसकी कोई मदद नहीं कर पाए। जब बच्चे चिल्लाए तो एक पड़ोसी ने उसे फंदा बने झूले की जकड़ से निकाला। इसके बाद लड़की के परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक लड़की दीदग स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर में इस बार पैदा हुआ 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, बनी तूफानी मांग
    • विकसित कृषि से ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना
    • अवैध खनन के खिलाफ एसपी निश्चित सिंह नेगी की बड़ी कार्रवाई,टिप्पर किए जब्त, माफिया में मचा हड़कंप
    • जिला में 20 जून तक पूर्ण किया जाएगा ई-परिवार सर्वेक्षण : जिला पंचायत अधिकारी
    • उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.