Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में इस बार पैदा हुआ 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, बनी तूफानी मांग
    • विकसित कृषि से ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना
    • अवैध खनन के खिलाफ एसपी निश्चित सिंह नेगी की बड़ी कार्रवाई,टिप्पर किए जब्त, माफिया में मचा हड़कंप
    • जिला में 20 जून तक पूर्ण किया जाएगा ई-परिवार सर्वेक्षण : जिला पंचायत अधिकारी
    • उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
    • पर्यावरण संरक्षण वैश्विक दायित्व -मेला राम शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आशा कार्यकर्ता कोरोना महामारी से रोकथाम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैंः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    आशा कार्यकर्ता कोरोना महामारी से रोकथाम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैंः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJune 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    आशा कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जून-जुलाई के लिए दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

      शिमला। राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी आशा कार्यकर्ताओं को जून-जुलाई माह के लिए दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को हैरान किया है तथा इसके  लिए चिकित्सा सेवाएं तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस महामारी से प्रभावशाली तरीके से लड़ रहा है और इस संक्रमण को रोकने में प्रदेश की आशा कार्यकर्ता महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुुएंजा लक्षण वाले लोगों का पता लगाने के साथ-साथ लोगों को क्वारंटीन नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए भी प्रेरित किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अन्य मुख्यमंत्रियों को भी हिमाचल प्रदेश का अनुसरण करने और अपने संबंधित प्रदेशों में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के मरीजों की पहचान करने के लिए यह अभियान शुरू करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को सामाजिक दूरी के महत्त्व के बारे में और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए फेस मास्क का प्रयोग करने के बारे में जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि यद्यपि हमारे देश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहंे हैं, पर फिर भी स्थिति नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के 15 सबसे विकसित देशों में 4.65 लाख लोगों की जान कोरोना के कारण गई है, जबकि इन देशों की जनसंख्या 142 करोड़ है, वहीं भारत में 135 करोड़ जनसंख्या होने के बावजूद भी अभी तक कोरोना के कारण 13 हजार 699 मृत्यु दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय रहते लिए गए लाॅकडाउन के निर्णय को जाता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने में तथा होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ताकि वह और उनके परिवारजन सुरक्षित रह सके।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का फैलाव रोकने में सफल रही है, जिसका श्रेय आशा कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

    इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की प्रधानमंत्री ने भी सराहना की है।

    मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर. एन. बत्ता, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. बी. बी. कटोच, विशेष सचिव स्वास्थ्य डाॅ. निपुण जिंदल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर में इस बार पैदा हुआ 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, बनी तूफानी मांग
    • विकसित कृषि से ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना
    • अवैध खनन के खिलाफ एसपी निश्चित सिंह नेगी की बड़ी कार्रवाई,टिप्पर किए जब्त, माफिया में मचा हड़कंप
    • जिला में 20 जून तक पूर्ण किया जाएगा ई-परिवार सर्वेक्षण : जिला पंचायत अधिकारी
    • उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.