Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पच्छाद में ढाई साल में एक भी विकास नहीं हुआ!
    हिमाचल प्रदेश

    पच्छाद में ढाई साल में एक भी विकास नहीं हुआ!

    By Himachal VartaAugust 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    पिछले अढाई सालों सें पच्छाद में विकास को लगा ग्रहण -राजेन्द्र ठाकुर

    नाहन। पच्छाद में पिछले अढाई वर्षों से विकास को ग्रहण लग चुका है सरकार की घोषणाएं खोखली साबित हो रही है। जिला कांग्रेस समिति  सिरमौर के महासचिव राजेन्द्र ठाकुर ने रविवार को जारी बयान में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग सकी है और पच्छाद में  सरकार का डबल इंजन फेल हो गया है।  राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राजगढ़ में बीएमओ कार्यालय, एचआरटीसी का सब डिपो, मिनी सचिवालय निर्मित करने की घोषणा करके लोगों की भावना के साथ कुठाराघात किया गया है।

    उन्होने बताया कि एचआरटीसी का सब डिपो के नाम पर सरकार ने खाली बोर्ड लगाया गया है परंतु सब डिपो से न बस के कोई रूट बढ़े और न ही यात्रियों को कोई सुविधाएं मिली। यही नहीं कोटी पधोग में आईटीआई, सिविल अस्पताल को एक सौ बिस्तर का बनाने, सरांह में लोक निर्माण विभाग का मंडलीय कार्यालय और गगल शकोर में सब डिवीजन कार्यालय खोलने की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी जोकि आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा गत वर्ष राजगढ़ के प्रवास के दौरान विकास खंड कार्यालय के नए भवन के लिए दो करोड़ देने की घोषणा की थी जोकि कोरी साबित हुई।

    इसी प्रकार प्रदेश सरकार में खेल मंत्री रहे गोविंद ठाकुर ने राजगढ़ में इनडोर स्टेडियम निर्मित करने की घोषणा की थी जिसके लिए पिछले दो वर्षों में एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। उन्होने कहा कि उप चुनाव के दौरान प्रदेश के अनेक काबीना मंत्रियों ने बड़ी बड़ी घोषणाएं की थी जोकि चुनावी जुमले साबित हुए। राजगढ़-हाब्बन शलेच कैंची सड़क कार्य कछुआ चाल से चल रहा है जिसकेो कोई भी मोनिट्रिग नहीं की जा रही है।

    राजेन्द्र ठाकुर का कहना है कि भाजपा के पदाधिकारी इस तरह दावा कर रहे कि पच्छाद में गत अढाई साल में ही सारी सड़कें ,पेयजल और सिंचाई योजनाएं तथा स्कूल इत्यादि खुले है और इससे पहले पच्छाद में कुछ नहीं था। उन्होने कहा कि भाजपा को सता के नशे से उपर उठकर देखना चाहिए कि पच्छाद में जो अब तक विकास हुआ है वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होने कहा कि पच्छाद की जनता भाजपा की कथनी और करनी को देख चुकी है जिसका जवाब जनता स्वयं वर्ष 2022 के  विधानसभा चुनाव में देगी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.