Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे लहारब गांव के किसान
    हिमाचल प्रदेश

    अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे लहारब गांव के किसान

    By Himachal VartaAugust 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। प्रकृति में परिवर्तन के साथ-साथ मौसम में बदलाव होने से समय पर बारिश नहीं होने के कारण किसानों को अपने खेतों में बिजाई करने, फसल व सब्जियां उगाने के लिए सिंचाई संबधि समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला सिरमौर के राजगढ़ खण्ड के ग्राम पंचायत टिक्कर के गांव लहारब के किसानों को अपने खेतों में बिजाई करने, फसल व सब्जियां उगााने के लिए सिंचाई की सुविधा न होने के कारण इस गांव के किसानों को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ता था और समय पर बारिश न होने से यहां के किसानों की फसल भी खराब हो जाती थी।

    लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुकें है और अब यहां के किसानों को अपने खेतों में बुआई करने तथा फसलों व सब्जियों की खेती करने के लिए वर्षा पर निर्भर रहना नहीं पड़ता है। यह बदलाव केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं सौर सिंचाई योजना का लाभ किसानों के खेतों तक पहुंचने से संभव हो पाया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग के उप-मंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी राजगढ़ ने लहारब गांव के किसानों को अवगत करवाया गया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं सौर सिंचाई योजना के अन्र्तगत व्यक्तिगत या सामुदायिक स्तर पर किसानों को अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए सौर सिंचाई योजना लगाने के लिए शतप्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

    सौर उठाउ सिंचाई योजना की मदद से फील्ड चैनल के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया गया और इस सिंचाई जल भण्डारण के लिए जल से कृषि को बल योजना के तहत पानी के कमी को दूर करने के लिए लगभग एक लाख लीटर क्षमता वाला तालाब/टैंक भी तैयार किया गया है। अब इस टैंक में पानी का भण्डारण किया जाता है और किसान अपनी आवश्यकतानुसार अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इस योजना से लगभग साढे़ चार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिल रही है।

    लहारब गांव के किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधाा मिलने से अब उन्हें फसल व सब्जियां उगाने के लिए वारिश पर निर्भर नही रहना पड़ता है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ-साथ आय में भी बढ़ौतरी हुई है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.