Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, एक गंभीर घायल
    हिमाचल प्रदेश

    कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, एक गंभीर घायल

    By Himachal VartaAugust 24, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    नाहन। शिलाई उपमंडल के शिल्ला-गुंडान्ह मार्ग पर टटियाना के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान टटीयाना निवासी 60 वर्षीय लायक राम के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान कार चालक 46 वर्षीय भादर सिंह के रूप में हुई है।

    वहीँ, पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार टटियाना के समीप सडक़ से अन‍ियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला वह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    जहां लायक राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक भादर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए शिलाई पुलिस थाना प्रभारी मस्तराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.