भूस्खलन से पांवटा-शिलाई हाईवे यातायात के लिए बंद!
नाहन। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। देर रात एक बजे के बाद से सड़क पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। हाईवे के दोनों ओर कई छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। विभाग मार्ग खोलने में जुटा हुआ है।
रात दो बजे से बंद हाईवे में दोनों तरफ से करीब 200 वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हाईवे को अभी भी यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है। सड़क अवरूद्ध होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी भी मौके लिए रवाना हो गई है।