Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी के कार्यों की समीक्षा की
    शिमला

    परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी के कार्यों की समीक्षा की

    By Himachal VartaAugust 28, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।
    इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को एचआरटीसी की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का भी अध्ययन किया जाना चाहिए तथा नवोमेश उपाय किए जाने चाहिए।
    परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का दक्षतापूर्वक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को उनका लाभ प्राप्त हो सके तथा उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की कार्य कुशलता में और सुधार के लिए प्रयास किए जाएं तथा पारदर्शिता लाने के लिए व्यवहारिक प्रणाली विकसित की जाए।
    बिक्रम सिंह ने कहा कि परिवहन निगम में पुरानी टिकेटिंग मशीनों को बदलकर शीघ्र ही 4500 नई इलैक्ट्राॅनिक बस टिकेटिंग मशीनें (ईबीटीएम) खरीदी जाएंगी। इस पर लगभग 15 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। ये मशीनें नई सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा हमीरपुर, रामपुर, नालागढ़, कुल्लू, सरकाघाट, बिलासपुर, चंबा, जसूर, मंडी और तारादेवी में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से निगम को लगभग 50 लाख रुपये की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है।
    परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकाघाट में 12.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंस्टीट्यूट आॅफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च का कार्य प्रगति पर है। निगम द्वारा ‘राइड विद प्राइड’ के तहत शिमला शहर में आठ टैंपो ट्रैवलर और 12 टेवेरा टैक्सियां और सोलन में दो टैक्सियां ड्राई लीज़ आधार पर चलाई जा रही हैं। शिमला, चंबा, नाहन, धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा, कुल्लू, सुंदरनगर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, रामपुर और केलांग में 50 इलैक्ट्रिक टैक्सियां चलाई जा रही हैं।
    परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम द्वारा स्मार्ट कार्ड योजना, ग्रीन कार्ड योजना, सम्मान कार्ड योजना और वूमेन डिस्काउंट स्कीम चलाई जा रही हैं। उन्होंने बस स्टैंड प्रबंधन व विकास प्राधिकरण विभिन्न निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने विभिन्न सुझाव दिए।
    एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक यूनुस ने निगम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    बैठक में प्रधान सचिव परिवहन केके पंत, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी युनूस, कार्यकारी निदेशक अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.