Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»आस्था»सिरमौर की सबसे ऊँची चोटी चूडधार पर पर्यटकों की भीड़ उमडने लगी
    आस्था

    सिरमौर की सबसे ऊँची चोटी चूडधार पर पर्यटकों की भीड़ उमडने लगी

    By Himachal VartaOctober 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रौनक लौटने लगी है। चूड़धार को धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है जिस कारण यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां के धार्मिक स्थल के अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह जगह खूबसूरत नजारो से भरी है, चारों तरफ ऊंचे पहाड़ और सुंदर अल्पाइन वन्सपतियों से घिरा हुआ है।

    चूड़धार धाम के लिए प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाण, चण्डीगढ और दिल्ली से भारी संख्या में श्रद्धालु पवित्र धाम की यात्रा करने पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ जुटने के कारण श्रद्धालुओं को ठहरने की व्यवस्था करने में मंदिर कमेटी चूड़धार सेवा समिति को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण इन दिनों चूड़धार में न तो ठहरने की व्यवस्था है और न ही खाने पीने की ही व्यवस्था है।

    पर्यटकों के आने की तादाद इतनी अधिक है कि उनके ठहरने की व्यवस्था भी अब कम पड़ गई है। आलम यह है कि पर्यटकों के लिए नौहराधार के होटलों, विश्राम गृह, चूड़ेश्वर समिति की सराय भी कम पड़ रही है। वहीँ, मंदिर के कपाट सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही खुल रहे हैं।

    बता दें कि चूड़धार पहुंचने के लिए मुख्य द्वार नौहराधार से चार से पांच घंटे पैदल चलकर यात्रा करनी पड़ती है। पर्यटकों का कहना है कि चूड़धार में प्रकृति का अद्भुत नजारा है, जिसमें जावगी, जमनाला, तीसरी, शिवलिंग चोरु परिवार की विशालकाय शिला आदि रमणीक पर्यटक स्थल हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.