Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिरमौर के सराहां अस्पताल व डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण
    हिमाचल प्रदेश

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिरमौर के सराहां अस्पताल व डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

    By Himachal VartaDecember 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    डॉ0 सहजल ने प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण को रोकने की एक और मुहिम के अतंर्गत स्टीम इनहेलर मरीजों को किए वितरित
    नाहन(हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 राजीव सैजल ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सराहंा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम पूछा व मरीजों को कंबल वितरित किए। इसके उपरान्त उन्होंने डेडीकेटेड कोविड-19 केयर सेंटर के स्टाफ से कोविड संक्रिमत मरीजों का कुशल क्षेम पूछा और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की उचित देखभाल करने व समय पर गर्म पानी और खाना उपलब्ध करवाने  के निर्देश दिए।
    स्वास्थ्य मंत्री ने हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन कालाअम्ब की ओर से  4 लाख 50 हजार रुपए की भेंट की गई एंबुलेंस अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करवाई और बताया कि इस एंबुलेंस सेवा से सराहां के आसपास की लगभग 40 से अधिक पंचायतों के लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा। उन्हाेंने जिला प्रशासन द्वारा डेडिकेटेड कोविड केयर फन्ड से लगभग चार लाख 13 हजार रूपये की लागत से अस्पताल परिसर में लगाए गए  दो जनरेटर सेट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्हाें  ने बताया कि इन जनरेटरों की उपलब्धता से आपातकालीन स्थिति में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा।
    इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन की कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए एक और मुहिम की शुरूआत की, जिसके अतंर्गत कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों को स्टीम इनहेलर उपलब्ध करवाए। उन्होंने बताया कि इस स्टीम इनहेलर की सहायता से जो वायरस नाक के माध्यम से प्रवेश करता है उसे रोका जा सकेगा। उन्हाेंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सिरमौर द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए ऐलोपेथिक दवाईओं के साथ-साथ आयुर्वेद और होमियोपेथी दवाईओं के प्रयोग की सराहना की।
    इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी,  उपायुक्त  सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी, पुलिस अधीक्षक सिरमौर कुशाल सिंह, एसडीएम पच्छाद शशांक गुप्ता, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कल्याणी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकाी के0के0पराशर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.