Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन पंचायत को गिरि पेयजल योजना से जोड़ा गया
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन पंचायत को गिरि पेयजल योजना से जोड़ा गया

    By Himachal VartaDecember 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    जाबल का बाग-कंडईवाला मार्ग पर 4.35 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल
    1.50 करोड़ रुपये नाहन पंचायत में पेयजल योजना पर व्यय होंगे

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के शानदार नेतृत्व में नाहन निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों, पुलों, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विकास कार्यों में अभूतपूर्व और रिकार्ड उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि नाहन ग्राम पंचायत की धारक्यारी पेयजल योजना को 3.5 किलोमीटर लंबी पाइप लाईन डालकर गिरि पेयजल योजना से जोड़ दिया गया है। इसी प्रकार पुलिस लाईन के समीप स्थित कोटड़ी गांव को भी गिरी पेयजल योजना से जोड़ा गया है।
    डा बिन्दल आज नाहन निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाहन के बुब्बी-धारक्यारी में आयोजित धन्यवाद समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। यह धन्यवाद समारोह नाहन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ंने पंचायत में हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्य जिसमें पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और दूसरे विकास कार्यों शामिल हैं पूरा होने पर आयोजित किया था।
    बिन्दल ने बताया कि लंबे प्रयास के उपरांत आखिर हम जुड़डा का जोड-कोटड़ी-गाडडा सड़क के लिए फारेस्ट की एनओसी प्राप्त करने में कायमयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय समय से वन विभाग की एनओसी के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाबल का बाग कंडईवाला मार्ग पर गदपेला में करीब 4.35 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार संपर्क मार्ग कांसीवाला-जाबल का बाग भी सुधार किया जाएगा जिसके लिए समुचित बजट का प्रावधान किया जा रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन ग्राम पंचपायत में सभी गांवों को स्वच्छ और समुचित मात्र में पेयजल उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी जिसका कार्य आरम्भ किया जा रहा है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आम जन की सहुलियत और मांग के अनुरूप जाबल का बाग और धारक्यारी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को कांसीवाला 33 केवी स्टेशन से जोड़ने के लिए अलग से फीडर बनाकर लाईन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि कुल पांच किलोमीटर लंबी लाईन में से 3 किलोमीटर तक तारें और पोल बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है, और शेष कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि किराये के भवन में चल रहे जाबल का बाग पशु औषधायल को आज अपना भवन मिल गया है। उन्होंने नये भवन के लिए क्षेत्रवासियों और पशुपालन विभाग को बधाई भी दी।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन ग्राम पंचायत के बुब्बी धारक्यारी गांव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आदर्श गांव बनाया जा रहा है। गांव में सोलर लाईट, छोटे रास्ते, डस्टबिन, आदि कार्य के लिए पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
    इससे पूर्व बुब्बी धारक्यारी पहुंचने पर डा. बिन्दल का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
    इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, बीडीसी सदस्य सुषमा सैनी, ग्राम पंचायत के उप प्रधान जय प्रकाश चैहान, पूर्व प्रधान संजीव सैनी, पूर्व उप प्रधान अमरजीत छेत्री, कैप्टन कुलदीप चैहान, इंजिनियर किरण कुमार चैहान, साधुराम, कैप्टन हुसन, गोपाल सिंह, भूषण सैनी, मोहन सिंह चंदेल, कैप्टन देव दत्त शर्मा, रमेश कुमार, लक्ष्मी देवी, मंजू कुमारी, उषा, बीरबाला, बिमल राणा, किशोर कुमार छेत्री, जितेन्द्र थापा, बिशन बहादुर, के अलावा जल शक्ति विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.