Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»5 करोड़ की लागत से आईटीआई के समीप बन रहा है सीएलसी भवन
    हिमाचल प्रदेश

    5 करोड़ की लागत से आईटीआई के समीप बन रहा है सीएलसी भवन

    By Himachal VartaDecember 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने निर्माणाधीन सीएलसी और मैडिकल काॅलेज भवन का किया निरीक्षण

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने गत सांय लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिटी लाईवलीहुड सेंटर (सीएलसी भवन) नाहन के निर्माण कार्य का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर डा. बिन्दल ने बताया कि सीएलसी भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है और इसका शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने नाहन प्रवास के दौरान किया था। उन्होंने कहा कि इस भवन में 4 ट्रेडों की क्लासें,, कंप्यूटर लैब, एडमिन ब्लाॅक, 50 बच्चों का हाॅस्टल बनाया जा रहा हैं।
    उन्होंने कहा कि यह संस्थान हिमाचल का ऐसा पहला संस्थान बनने जा रहा है जिसमें बच्चों को शाॅर्ट कोर्सिस के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी साथ ही इसमें एक सेवा कार्यालय भी खुलेगा जिस पर लोग संपर्क करके भवन निर्माण, व अन्य कार्यों के लिए ‘‘ट्रेन्ड मैनपाॅवर’’ यानि प्रशिक्षित मानवशक्ति की सेवाएं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से हमारे सैंकड़ों बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार मिलेगा।
    डा. बिन्दल ने मैडिकल काॅलेज नाहन के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कांसीवाला से जाबल का बाग और धारक्यारी के लिए अलग से 11 केवी लाईन बिछाने के कार्य का निरीक्षण भी किया।
    इस अवसर प्रशासन के अधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी और आईटीआई के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.