Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गिरीपार क्षेत्र में मनाई जाने वाली बुढ़ी दीवाली का समापन हुआ!
    हिमाचल प्रदेश

    गिरीपार क्षेत्र में मनाई जाने वाली बुढ़ी दीवाली का समापन हुआ!

    By Himachal VartaDecember 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुश्तेनी परम्परा अनुसार मनाए जाने वाला बुढ़ी दीवाली पर्व विधिवत समाप्त हो गया है उतर-पूर्व भारत के मध्य हिमालय में बसने वाली खशिया जाती की संस्कृति में बूढी बुढ़ी दीवाली उत्सव अनूठा व रोमांचक है वर्तमान समय में विभिन्न खशिया खुंदो द्वारा 3 से 9 दिनों तक क्रमवध तरीके से पर्व को मनाया जाता है।

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमोर जिलों के अतिरिक्त उतराखंड प्रदेश के समूचे भाबर-जोंसार क्षेत्र में बुढ़ी दीवाली पर्व मनाया जाता है। बुढ़ी दीवाली पर्व मध्य हिमालय में लगभग 5 हजार वर्षों से अधिक पुरानी परम्परा है।

    पर्व को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है मागशिर्ष अमावस्या की रात को ग्रामीण साजा आगन में एकत्रित होकर घनघोर अँधेरे में मशाले जलाकर पर्व का आगाज करते है तथा स्थानीय देवी देवताओं से गावं, क्षेत्र, प्रदेश व देश में आपसी भाईचारा, खुशहाली व शांति बनी रहे, ऐसी प्रार्थना करके आगाज करते है।

    बुढ़ी दीवाली पर्व की पृष्ठभूमि खाशिया व नाग जाती युद्ध से मिलती है। कुल्लू के निरमंड में खशिया–नाग जाती युद्ध की झलकियों का पर्व के दोरान नाट्य मंचन होता है तथा लोगों को बुढ़ी दीवाली उत्सव के महत्वपूर्ण महत्व से अवगत करवाया जाता है।

    पर्व का दूसरा दिन खाशिया जाती की लड़की भियुरी से जुड़ा है।राजा जालन्धर भियुरी को हरण करके अपने राजमहल लेकर गए थे।

    दीवाली पर्व पर माइके जाने की जिद करने पर भियुरी को राजमहल से अकेला घोड़े पर सवार करके हिमालय की पहाड़ियों पर भेज दिया गया अचानक घोडा ढंगार में गिरने से भियुरी की मोत हो गई।

    जिसके बाद पर्व के दौरान भियुरी विरह गीत गाकर याद किया जाता है। भियुरी विरह गीत बिना बाध्य यंत्रो के गाया जाता है। विरह गीत को गावं की सखिया गाती है गीत गाने के बाद सखियों को ड्राई व्यंजन मुड़ा, शाकुली, अखरोट देने की परम्परा है।

    बुढ़ी दीवाली पर्व पर पहले दिन से लेकर समापन तक मेहमानों की आवभगत चली रहती है। पारंपरिक व्यंजन व रसीले पकवानों की महक से क्षेत्र सुगन्धित रहता है।

    मेहमानों को मिठाई की जगह ड्राई व्यंजन मुड़ा, शाकुली, अखरोट, चियुड सहित दर्जनों व्यंजन परोसे जाते है। पारंपरिक परिधानों में हारूल, लोकनाटी, फोक नृत्य, लोक नृत्य, नाटक मंचन का दौर रात-दिन चलता रहता है।

    क्षेत्रीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से आए मेहमान हर्षो उल्लास के साथ आनदं लेते है। इस दोरान मध्य हिमालय में रहने वाली सभी उपजातियां अपना योगदान देकर पर्व को अधिक रोमांचक बनाते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.