नाहन (हिमाचलवार्ता)। शनिवार को पांवटा साहिब के झींवर कॉलोनी में हिमाचल एड्स कन्ट्रोल सोसायटी के सौजन्य से केअर संस्था द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
बता दे शिविर में सीएमओ डॉ के. के. पराशर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे,वहीं हिमाचल की संस्क्रति को बरकरार रखते हुये केयर संस्था के डारेक्टर रमेश अत्रि द्वारा सीएमओ को शाल व हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया गया।
विश्व एड्स दिवस पर बीएमओ अजय देओल ने एचआईवी एड्स एवं कोविड 19 व अन्य बीमारियों से सम्बधिंत कई अहम जानकारियां दी,साथ ही जिला चिकित्सा अधिकारी के के पराशर ने भी ए .आर. टी,एचआईवी, कोविड 19,टीवी सहित कई बीमारियों पर जानकारी साझा की।
इस अवसर पर के. के. पराशर सहित टी.वी सुपरवाइजर कौशल्या देवी,संस्था निर्देशक रमेश अत्रि,प्रबधक आकांशा ,धीरज निर्मला, विमलारानी,पियर एजुकेटर सहित कई महिलाएं उपस्थित रही ।
