नाहन (हिमाचलवार्ता)। – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में यूको बैंक के तत्वावधान में चल रहे 30 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि रमेश राजपूत ने इसका समापन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के अवसर तलाशने के लिए अभिप्रेरित किया। संस्थान के निदेशक राकेश वर्मा ने कुशल उद्यमी बनाने के गुण व इसके अलावा अकाउंट तथा बैंक संबंधी जानकारी इस प्रशिक्षण में युवतियों को प्रदान की।इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षिक गुरमीत कौर ने सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में कई गंतव्य अधिकारी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में गुर प्यारी व रमेश राजपूत ने इस प्रशिक्षण में उपस्थित सभी युवतियों को बैंकिंग तथा सफल उद्यमिता के गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
