नाहन (हिमाचलवार्ता)। – लाखों की ठगी के मामले का हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक समेत नागालैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अदालत से आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह किस तरह ऐसी वारदात को अंजाम देते आ रहे थे और अन्य किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।जानकारी के अनुसार नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी मंजीत सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी की शिकायत पर सदर पुलिस थाना नाहन में बीते माह 13 नवंबर को 4.63 लाख रुपये की ठगी का एक मामला दर्ज हुआ था! बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक को एक महिला ने इंस्टाग्राम पर जाल में फंसाया। कई दिन तक ऑनलाइन बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि वह लंदन में रहती है और उसने युवक के लिए एक गिफ्ट भेजा है। इसके बाद भारतीय नंबर से ही युवक के पास फोन आया, कहा गया कि उसका गिफ्ट आया है।इसे प्राप्त करने के लिए उसे बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराने होंगे। इसके बाद कई किस्तों में युवक ने आरोपी के खाते में कुल 4.63 लाख रुपये जमा करा दिए। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नाइजीरिया निवासी ईयोहा डेमीन उचेन्ना उर्फ प्रिंस (37) और नागालैंड की रहने वाली उसकी साथी हेनिया (33) को दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। बीते दिन ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर नाहन पहुंची। इसके बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे लेकिन असल में दोनों का क्या रिश्ता है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर नाहन लाया गया है। आरोपियों को शनिवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। एसपी सिरमौर ने लोगों से आह्वान किया कि वह किसी भी तरह के झांसे में न आएं। यह किसी भी तरह की जालसाजी हो सकती है। लोग किसी भी अनजान के झांसे में न आकर उससे अपनी बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी शेयर न करें।
Breakng
- जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा
- सोलन में पिता की विरासत, सिरमौर में ससुराल तो डरने की क्या बात
- कोलंबिया के नशा तस्कर को आइकन मानने वाला नशे का सौदागर पुलिस ने पकड़ा
- मौजूदा सरकार ने रोका नाहन का विकास कार्य : डा बिंदल
- 30 अप्रैल को किंकरी देवी पार्क में पन्ना प्रमुख सम्मेलन : प्रताप रावत
- पच्छाद में सड़कों की खस्ता हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार- विनोद सुल्तानपुरी
Wednesday, April 24