Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक और तर्कसंगत हैं
    हरियाणा

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक और तर्कसंगत हैं

    By Himachal VartaDecember 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक और तर्कसंगत हैं । इस पवित्र और पावन धरा कुरुक्षेत्र पर भगवान श्रीकृष्ण ने सदियों पहले गीता के जिस उपदेश में पूरे विश्व को कर्म करने का संदेश दिया था, आज सभी को उसको अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है।

    श्री जयराम ठाकुर ब्रहमसरोवर की फिजाओं और गीता यज्ञ के लिए सजाए गए पांच कुंडों और मंत्रोच्चारण की वाणी से काफी प्रसन्न हुए और बेहतरीन आयोजन की हरियाणा सरकार व प्रशासन को शुभकामनाएं व बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उनको भी पवित्र भूमि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आने का अवसर मिला है। उन्होंने हरियाणा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस महोत्सव का आयोजन करके आज के भौतिकवादी युग में संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखने का काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि आज प्रगति और आधुनिकता की इस दौड़ में हम अपने इतिहास, संस्कृति और संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। इस प्रकार के महोत्सवों से हमें अपने इतिहास और संस्कृति से आत्मसात करने का अवसर मिलता है। एक प्रश्न का जवाब देते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भी एक देव भूमि है, इस देव भूमि में बहुत सारे बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पवित्र ग्रंथ गीता के बारे में महोत्सव का आयोजन करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह पवित्र ग्रंथ गीता हरियाणा, हिमाचल तक ही सीमित नहीं है, यह सर्वव्यापी ग्रंथ है। इस पवित्र ग्रंथ में पूरे विश्व की समस्याओं का समाधान है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.