Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आशा वर्कर पर आवारा कुत्ते ने हमला कर किया जख्मी!
    हिमाचल प्रदेश

    आशा वर्कर पर आवारा कुत्ते ने हमला कर किया जख्मी!

    By Himachal VartaDecember 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    हिम सुरक्षा योजना का सर्वे करने पहुंची आशा वर्कर पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इन आवारा कुत्तों के आतंक से आम जनमानस परेशान है। जिसके चलते अब लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। बता दें कि   जिला सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र की घंडूरी पंचायत के पलगेच में एक कुत्ते ने आशा वर्कर पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। आशा वर्कर उमा देवी सरकार की ओर से घर द्वार चलाई जा रही हिम सुरक्षा योजना के तहत पलगेच गांव में गई थी।

    जैसे ही महिला गांव में सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची तो एक कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और इस हमले से उसकी टांग व बाजू बुरी तरह से जख्मी हो गई है। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से महिला को कुत्ते के कब्जे से छुड़वाया।

    जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि आजकल सड़कों पर आवारा कुत्तों व आवारा पशुओं के झुंड नजर आते हैं। जिससे वाहन चालकों और पैदल जा रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.