Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा ने विद्या के खिलाफ उतारी चंद्रकला, दो महिलाओं में होगी जोर आजमाइश
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा ने विद्या के खिलाफ उतारी चंद्रकला, दो महिलाओं में होगी जोर आजमाइश

    By Himachal VartaDecember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा मंडल ने जिला परिषद वार्ड नम्बर 3 से अजरोली पंचायत प्रधान चन्द्रकला को जिला परिषद उम्मीद्वार घोषित किया है इससे पहले 18 दिसम्बर को शिलाई में भाजपा मंडल की बैठक हुई थी।

    जिसमे जरवा जुनेली पंचायत की शालू मिंटा को पूर्ण समर्थन मिला था लेकिन भाजपा मंडल के अंदर आपसी गुटबंदी होने से मामला लटक गया तथा उम्मीद्वार घोषित नही हो पाया।

    रोनहाट में दूसरी बैठक सम्पन्न होने के बाद चन्द्रकला को उम्मीद्वार दिया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान व प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर उपस्थित रहे।

    लाधिक्षेत्र कांग्रेस बहुमूल क्षेत्र है इससे पहले कांग्रेस सीट से दलीप सिंह चौहान जीतकर जिला अध्यक्ष बने है, यदि पिछले चुनाव पर नजर डालें तो भाजपा के रमेश सिंग्टा व इंदर ठाकुर दोनो उम्मीदवारों ने भाजपा से जिला परिषद के लिए दावेदारी रखी थी।

    भाजपा मंडल के गलत निर्णय के कारण इंदर ठाकुर ने आजाद उम्मीद्वार चुनाव लड़कर कांग्रेस के दलीप चौहान को कांटे की टक्कर दी थी जबकि चुनाव में भाजपा उम्मीद्वार तीसरे नम्बर पर रहे थे, विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 9 सौ से अधिक बोटों की बढ़त देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाई है।

    इसबार फिर से भाजपा मंडल ने क्षेत्रीय नेताओं के दबाव में रहकर उम्मीद्वारी घोषित की है जो भाजपा के लिए घातक हो सकती है। चन्द्रकला के साथ शालू मिंटा ने कोर कमेटी के अंदर 21 मे से 17 सदस्यों का समर्थन प्राप्त करके दावेदारी रखी थी लेकिन भाजपा मंडल को शालू मिंटा की बहुमत रास नही आई और दूसरी बैठक में फैसला लेने का निर्णय लिया गया दूसरी बैठक में खेमेबाजी हावी रही तथा भाजपा मंडल ने चन्द्रकला को जिला परिषद उम्मीद्वार घोषित किया है।

    मंडल का निर्णय आने के बाद लाधिक्षेत्र में भाजपा तीन हिस्सों में बंटती नजर आ रही है यदि भाजपा जल्द खेमेबाजी को खत्म करके एक मंच पर नही आई तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस उम्मीद्वार विद्या देवी को मिलने के आसार नजर आ रहे है। कांडो- भटनोल वार्ड में फिलहाल भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.