17 से 19 जनवरी, 2021 तक जिला में चलाया जाएगा पल्स पोलियों अभियान
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की कोविड-19 के टीकाकरण अभियान संबंधी बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में बताया गया कि टीकाकारण के पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं लगभग 5500 को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।बैठक में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए जिला के 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 6 सिविल अस्पताल तथा 79 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों को चिन्हित किया गया है। इस कार्य के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का डाटा डिजिटाइज कर लिया गया है। टीका लगने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एसएमएस के माध्यम से टिका लगने की तिथि, समय और स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा और टीकाकरण से पहले कार्यकर्ता को सत्यापित किया जाएगा। कोविड-19 के दो टीके लगाए जाएंगे जिसमें पहले टीके के 3 से 4 हफ्तों के बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. पराशर ने बताया कि 17 से 19 जनवरी, 2021 तक जिला में पल्स पोलियों अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 0 से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 60652 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।बैठक में जिला निगरानी अधिकारी डॉ0विनोद सांगल ने टिकाकरण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
इस बैठक में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सिरमौर डॉ0 राजेन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र नेगी सहित जिला टास्क फोर्स समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेे।
