नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0परूथी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओ के सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम के मध्यनजर जिला में स्थित समस्त विभागों के विश्राम गृहो के आरक्षण के कार्य का विकेन्द्रीकरण करते हुए सभी उप मण्डलाधिकारियों को आरक्षण हेतु प्राधिकृत किया गया है ताकि राज्य मुख्यालय में निर्वाचन से सम्बन्धित आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पडे।
उन्होने बताया कि परिधि गृह नाहन के सक्षम अधिकारी सहायक आयुक्त उपायुक्त कार्यलय नाहन, उपमण्डल में नाहन में स्थित समस्त विभागीय विश्राम गृह उपमण्डल अधिकारी नाहन, उपमण्डल पांवटा में स्थित समस्त विभागीय विश्राम गृह उपमण्डल अधिकारी पांवटा साहिब, उप मण्डल शिलाई में स्थित समस्त विभागीय विश्राम गृह उपमण्डल अधिकारी शिलाई, उप मण्डल संगडाह में स्थित समस्त विभागीय विश्राम गृह उपमण्डल अधिकारी संगडाह, उपमण्डल राजगढ में स्थित समस्त विभागीय विश्राम गृह उपमण्डल अधिकारी राजगढ व उपमण्डल पच्छाद में स्थित समस्त विभागीय विश्राम गृह उपमण्डल अधिकारी पच्छाद को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
