Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»छोऊ भोगर के प्रधान व उपप्रधान सर्वसम्मति से चुने गए!
    हिमाचल प्रदेश

    छोऊ भोगर के प्रधान व उपप्रधान सर्वसम्मति से चुने गए!

    By Himachal VartaDecember 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    निर्विरोध चुनी गई सिरमौर की छोऊ भोगर पंचायत, संगीता तोमर बनी प्रधान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका विस क्षेत्र में नवगठित छोऊ भोगर पंचायत में सर्वसम्मति से पूरी पंचायत का गठन किया गया है। संगीता तोमर छोऊ भोगर पंचायत की पहली प्रधान होंगी। जबकि, रामानंद को उपप्रधान चुना चुना गया है। इसके साथ ही पंचायत के सभी पांच वार्डों में भी सर्वसम्मति से सदस्य चुन लिए गए हैं।

    पंचायत के निर्विरोध चुने जाने से सरकार की ओर से मिलने वाली दस लाख रुपये की सम्मान राशि को अब पंचायत के सभी 5 वार्डों में खर्च किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि छोऊ भोगर को हाल ही में नई पंचायत का दर्जा दिया गया है जहां प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित था।

    कल देर रात को पंचायत का सर्वसम्मति से गठन करने के लिए गांव में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव के प्रतिष्ठित एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने की, जिसमें आपसी सहमति से पंचायत के सभी पदाधिकारियों का चयन करके विधिवत उनके नामों की घोषणा भी कर दी गई।

    अब इस पंचायत में केवल बीडीसी और जिला परिषद सदस्य के लिए ही मत डाले जाएंगे। जबकि, प्रधान और उपप्रधान सहित पांच वार्ड सदस्यों के नामों पर आपसी सहमति बन गई है ताकि सरकार की ओर से मिलने वाली सम्मान राशि को पंचायत के विकास कार्यों में खर्च किया जा सके।

    गांव के बुद्धिजीवियों का मानना है कि छोऊ भोगर पंचायत को हर बार निर्विरोध चुने जाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बीडीसी सदस्य भीम सिंह, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, विक्रम सिंह व कल्याण सिंह तोमर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.