Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में पहले दिन 24 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में पहले दिन 24 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र

    By Himachal VartaDecember 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर वीरवार को नामांकन का पहला दिन रहा। सिरमौर जिला की दो नगर परिषद नाहन और पांवटा साहिब के अलावा नगर पंचायत राजगढ़ के लिए पहले दिन 24 नामांकन भरे गए। प्रदेश की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद नाहन के कुल तेरह वार्डों के चुनावों को लेकर वीरवार को नामांकन के पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन उपमंडल अधिकारी रजनेश कुमार के समक्ष दाखिल किए। इसके अलावा नगर परिषद पांवटा साहिब में भी 13 वार्डों के लिए नामांकन के पहले दिन 5 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन किए।

    जबकि जिला सिरमौर की एकमात्र नगर पंचायत राजगढ़ में भी पहले दिन 5 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर अपने पर्चे एसडीएम राजगढ़ के समक्ष जमा करवाएं। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग एवं कोरोना वायरस के तमाम प्रोटोकॉल का पालन किया गया। गौर हो कि प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनावों को जारी शेड्यूल के अनुसार 24, 26 तथा 28 दिसंबर को नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। वही 29 दिसंबर को नामांकनों की छंटनी होगी।

    जबकि 31 दिसंबर को नामांकन वापसी की अवधि के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक नाहन नगर परिषद के लिए वीरवार को कांग्रेस के सभी 13 पार्षद पदों के उम्मीदवारों ने एक साथ नामांकन दाखिल किए। जबकि भाजपा की ओर से केवल एक प्रत्याशी ने पार्षद के लिए पर्चा भरा।

    उधर, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने नाहन नगर परिषद के चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन के पहले दिन 24 नामांकन पत्र पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल 26 और 28 दिसंबर को 2 दिन नामांकन के शेष बचे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम प्रक्रियाओं के बाद 31 दिसंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.