Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जयराम सरकार के उपलब्धियों भरे रहे तीन वर्ष-प्रताप सिंह रावत
    हिमाचल प्रदेश

    जयराम सरकार के उपलब्धियों भरे रहे तीन वर्ष-प्रताप सिंह रावत

    By Himachal VartaDecember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के तीन वर्ष उपलब्धियों भरे रहे हैं। इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में विकास के अनेकों  कीर्तिमान स्थापित किए है। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पद संभालते ही बुजुर्गों का सम्मान करते हुए वृद्धा पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की और उन्हें बिना किसी आय प्रमाण पत्र के प्रतिमाह 15 सो रुपए वृद्धा पेंशन के रूप में मिल रहे हैं।

    इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के तहत जिनके पास अपना गैस कनेक्शन नहीं है उनको जयराम सरकार ने मुफ्त में गैस कनेक्शन भी वितरित किए हैं। इसी प्रकार हिम केयर योजना के तहत भी हर परिवार को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया गया है। इतना ही नहीं प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना चलाई गई है। जिससे प्रदेश के लाखों बेरोजगार लाभान्वित हुए हैं। इसी प्रकार पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने नई मंजिलें नई राहें योजना भी चलाई है जो बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश की जयराम सरकार ने जनमंच कार्यक्रम भी चलाया है। जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हर चुनाव क्षेत्र में लोगों की जन समस्याएं सुनते हैं और उसका समाधान भी करते हैं। इसी के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी सरकार द्वारा चलाई गई है, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। रावत ने बताया कि जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सरकार को रिपीट करेंगे क्योंकि जयराम ठाकुर जमीनी स्तर के नेता है। इसलिए वह जमीनी हकीकत को भली-भांति समझते हैं। प्रदेश की जनता भी उनकी कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.