मनाली (हिमाचल वार्ता) :- अटल टनल रोहतांग में हुड़दंग मचाना कुछ पर्यटकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा के 15 पर्यटकों को गिरफ्तार कर उनसे भारी जुर्माना वसूल किया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा और दिल्ली के कुछ पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग में गाड़ियां खड़ी करके हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं कुछ युवक गाड़ियां खड़ी करके टनल में डांस भी करने लगे जिससे अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और यहां ट्रैफिक जाम भी हो गया। जिसके चलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने दिल्ली निवासी बॉबी, नवीन, रौनक, राहुल ,संजीव ,जितेंद्र ,सागर के खिलाफ एनडीएम 51 और 188, 270 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा हरियाणा के पर्यटक राहुल ,विष्णु ,राहुल, हरकेश मोहित ,आशीष ,हितेश ,सुमंत के खिलाफ पुलिस ने 111,117 एचपी पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें भी गिरफ्तार किया है। साथ ही उन के खिलाफ 40 हजार का जुर्माना किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने पुष्टि की है।