Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वन विभाग की टीम ने खैर से भरी पिकअप पकड़ी
    हिमाचल प्रदेश

    वन विभाग की टीम ने खैर से भरी पिकअप पकड़ी

    By Himachal VartaDecember 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    एक लाख से ज्यादा की है कत्था वा को-काट की लकड़ी, खैर तस्कर विक्रम बाग सिंबल वाड़ा का

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन वन विभाग की रैपिड रिस्पांस पेट्रोलिंग टीम के द्वारा खैर तस्कर को गाड़ी सहित पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विक्रम बाग सिंबल वाड़ा गांव का रहने वाला 28 वर्षीय दानिश शाम को करीब 4:00 बजे के आसपास पिकअप से भरी गाड़ी के साथ काला अंब की ओर जा रहा था।

    आर आर पी टी टीम को पहले से ही एक मुखबिर के द्वारा सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सहायक अरण्य पाल वेद प्रकाश के नेतृत्व में वनरक्षक विशाल बलबीर नायब सिंह विनोद के साथ एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने नाकेबंदी कर कालाअंब मेंथापल के पास गाड़ी संख्या एचआर 37-36 83 को रोका।

    जैसे ही टीम ने गाड़ी को रोका तो गाड़ी में बैठा दानिश भागने लगा। मगर टीम के जांबाज वन रक्षकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए वन तस्कर दानिश को धर दबोचा। टीम ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए।

    गाड़ी में बिल्कुल स्वस्थ और अच्छी किसम के खैर के मोछे और कुछ लकड़ी को -काट की थी। प्रथम दृष्टि इस लकड़ी की अनुमानित लागत एक लाख से ऊपर आंकी गई है।चूंकि मामला त्रिलोकपुर वन रेंज के अंतर्गत आता है लिहाजा मुलजिम वा गाड़ी को जप्त कर त्रिलोकपुर ले जाया गया है। इसके साथ-साथ मामला काला अंब थाना में भी दर्ज करा दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि वन तस्कर दानिश पहले भी कई बार वन विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो चुका है। बताया जा रहा है कि विक्रम बाग वन बीट क्षेत्र में अवैध खैर तस्करी के कई शिकायतें वन विभाग को मिली है। मगर वन तस्कर अकसर टीम को चकमा देकर फरार हो जाते थे। मगर इस बार जांबाज वन रक्षकों की नजर से वन तस्कर बच नहीं पाया। वन विभाग की टीम ने माल जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि सहायक अरण्य पाल वेद प्रकाश ने की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.