नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को जहां चटक धूप खिली हुई थी तो वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल आने शुरू हुए। जिसके बाद मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी और ठंडी शीतलहर के चलते रात को बर्फ और बारिश हुई। बर्फ और बारिश का बागवान काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर नव वर्ष के अवसर पर सैलानी नोहराधार आदि पर्यटक स्थलों पर पहुंचने लगे हैं।
गौरतलब है कि 2 दिनों से अत्यधिक ठंड हो रही है। भले ही दिन में तेज धूप खिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद क्षेत्रों में सुबह सफेद कोहरा पड़ने से ठंड ने दस्तक दे दी है। इससे कई पेयजल की पाइप जाम होने लग गई है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बरहाल देखा जाए तो जब तक क्षेत्र में बर्फबारी -बारिश नहीं होती तब तक लोगों को सफेद कोहरे से छुटकारा नहीं मिल सकता।
