नाहन (हिमाचलवार्ता)।
पांवटा साहिब के ज्वालापुर में प्रो लाइफ नशा मुक्ति केंद्र द्वारा युवाओं का क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत भी दी गई।
प्रो लाइफ नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा ज्वालापुर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाटांवाली पंचायत प्रधान श्रवण कुमार मौजूद रहे।
श्रवण कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे जरूरी साधन खेल प्रतियोगिताएं है। प्रधान श्रवण ने कहा कि समय-समय पर ऐसी खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए
जिससे युवा मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रह सकें। इस मौके पर प्रो लाइफ नशा मुक्ति केंद्र के संयोजक रोहित व उनके सहयोगी भी मौजूद रहे।
