नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर की जिन पंचायतों के सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाते है, उन पंचायतों को 10 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्हांेने बताया कि प्रोत्साहन राशि के लिए पंचायत चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना जाना आवश्यक होगा।
उन्हांेने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने पर 10 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जबकि पंचायत समिति के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने पर 5 लाख रूपये की राशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाते है तो 15 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
- उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
- बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
Wednesday, July 1
