Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में ’क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ स्थापित करने की प्रक्रिया जारी
    चण्डीगढ़

    हरियाणा पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में ’क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ स्थापित करने की प्रक्रिया जारी

    By Himachal VartaDecember 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में ’क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।‘

    पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा, श्री मनोज यादव ने आज यहां बताया कि यह केंद्र साइबर जांच में पुलिस की क्षमता बढ़ाने और ऐसे खतरे को रोकने के लिए एक नोडल बिंदु के रूप में कार्य करेगा। साथ ही इससे साइबर क्राइम का पता लगाकर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सकेगी। इसकी स्थापना का प्रस्ताव पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद, वर्ष 2021 में इसे स्थापित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि समय के साथ कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट के उपयोग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इसके साथ साइबर क्राइम भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। हाल के दिनों में कोविड महामारी के कारण प्रौद्योगिकी के उपयोग में वृद्धि से साइबर अपराध की घटनाओं में भी तेजी से उछाल आया है। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना से पुलिस को तकनीक आधारित क्राइम का प्रभावी तरीके से पता लगाकर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

    डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस व्यापक एवं समन्वित तरीके से साइबर अपराध से निपटने के लिए एक ईकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ’क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ के अतिरिक्त, पुलिस द्वारा बैंक फ्रॉड, पेमेंट गेटवे का दुरुपयोग, सोशल मीडिया संबंधी साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से निपटने के लिए अपने मौजूदा साइबर सेल को साइबर रिस्पॉन्स सेंटर में अपग्रेड किया जा रहा है।

    साइबर अपराध से निपटने में हरियाणा पुलिस की क्षमता बढ़ाने के मामले में साल 2020 को एक बेहतर वर्ष बताते हुए उन्होंने कहा कि इस साल राज्य सरकार ने रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, रेवाड़ी और फरीदाबाद में 6 साइबर पुलिस स्टेशन खोलने की मंजूरी दी है। इन थानों के लिए पुलिस अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के कुल 264 पद सृजित किए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त, साइबर क्राइम से निपटने के लिए गुरुग्राम और पंचकूला में दो साइबर पुलिस स्टेशन पहले से ही संचालित हैं। साथ ही, पंचकूला में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध रोकथाम योजना के तहत 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से एक साइबर फोरेंसिक लैब भी स्थापित की गई है।

    उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2021 में बच्चों को साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग आदि से बचाने के लिए और अधिक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, पुलिस द्वारा साइबर अपराध से संबंधित एडवाइजऱी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से आमजन के साथ सांझा की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.