नाहन (हिमाचलवार्ता)। इन दिनों पूरे प्रदेश में पंचायती राज ओर स्थानीय निकायों के चुनाव चर्म पर है। अपने अपने प्रोफेशन को छोड़ कर कई लोग राजनीति में पदार्पण कर रहे है। इसी कड़ी में 22 वर्षो पर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम के बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाया से ताल्लुक रखने वाले डा. रमेश पहाड़िया अब नाया पंचायत से प्रधान का चुनाव लड़ रहे है। यह पहला मौका है जब ग्राम पंचायत नाया से एक सुशिक्षित एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति ग्रामीण संसद में भाग्य आजमा रहे है। गोर हो कि रमेश पहाड़िया को 22 वर्षो कस पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। जिसके चलते वह पंचायत का अच्छा विकास करवाने में सक्षम है। डॉ. रमेश पहाड़िया के न केवल प्रशासनिक अधिकारियों से बल्कि राजनेताओं से अच्छे संबंध है , जिसके चलते अपनी पंचायत के बजट मुहैया करवाने में कोई दिक्कत नही आएगी। रमेश पहाड़िया ने आज ग्राम पंचायत नाया से प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया । गौर हो दूसरे चरण में 19 जनवरी को नाया पंचायत में मतदान होना है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
