नाहन (हिमाचलवार्ता)। दिनांक 31.12.2020 को श्री आजम पुत्र श्री नूर हसन निवासी गाँव आलमपुर, डाकघर रामपुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई कि अमन ठाकुर ठेकेदार के पास मजदूरी करता हैं और जान मोहम्मद उर्फ जानू ठेकेदार के ट्रैक्टर पर ड्राईवरी करता हैं। दिनांक 31.12.2020 को यह तथा जान मोहम्मद उर्फ जानू ट्रैक्टर A/F की पीछे पानी का टैंकर लेकर बकारला लिंक रोड पर आ रहे थे तथा जान मोहम्मद ट्रैक्टर को चला रहा था तो लिंक रोड में चढ़ाई में ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर आने लगा तो इसने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और ट्रैक्टर पानी टैंकर सहित लिंक रोड से करीब 100 फीट नीचे ढांग में गिरकर हादसाग्रस्त हो गया तथा ट्रैक्टर चालक जान मोहम्मद की उक्त हादसा में मौका पर ही मौत हो गई। जिस पर थाना नाहन में मामला दर्ज कर के अन्वेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
- उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
- बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
Wednesday, July 1
