Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अवैध कब्जा के बाबजूद किस के कहने पर मिला एनओसी!
    हिमाचल प्रदेश

    अवैध कब्जा के बाबजूद किस के कहने पर मिला एनओसी!

    By Himachal VartaJanuary 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    बर्मा पापड़ी/ वार्ड मेंबर को आखिर अवैध कब्जे के बावजूद किसके फोन पर मिली एनओसी

    वन विभाग की जमीन पर भरी है बुनियाद पड़ा है मकान का सामान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बर्मा पापड़ी पंचायत में वार्ड मेंबर को अवैध कब्जे के बावजूद एनओसी दिए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा तथ्य व सबूतों के साथ यह जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश जिसकी उम्र 31 वर्ष बताई गई है लेही निवासी इस बार पंचायत में वार्ड मेंबर के लिए चुनाव लड़ रहा है।

    मगर चुनाव लड़ने से पहले कहीं जमीन पर अवैध कब्जा तो नहीं है इसको लेकर नामांकन से पहले सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ-साथ वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना भी जरूरी है। वार्ड नंबर 8 के लिए दावेदारी जता रहे नरेश कुमार का वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा होना बताया गया है। जिसको उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान भी स्वीकार किया है और उन्होंने खुद कहा है कि उन्हें एनओसी नहीं मिली है।

    बावजूद इसके 2 जनवरी 2021 को वन विभाग के द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा लगाई गई लिस्ट में यह नाम नजर आ गया। तो वहीं वन विभाग का कहना यह है कि कथित व्यक्ति के द्वारा जो कब्जा किया गया था वह वन विभाग के द्वारा छुड़वा लिया गया है। अब उसका वन विभाग की जमीन पर कोई कब्जा नहीं है लिहाजा उसे एनओसी दी गई है।

    अब सवाल यह उठता है कि नरेश कुमार खुद सभी कार्य कर रहा है कि उसको एनओसी नहीं मिली है और उसके बाद नरेश कुमार अपने फोन का स्विच भी ऑफ कर देता है। जिससे नरेश कुमार संदेह की स्थिति में भी आ जाता है। जानकारी तो यह भी है कि नरेश कुमार के लिए विभाग पर एनओसी दिए जाने को लेकर किसी बड़े नेता के द्वारा सिफारिश भी की गई थी।

    यह सिफारिश किसके द्वारा की गई थी यह अपने आप में जांच का विषय है। सवाल तो यह उठता है कि जब जमीन पर अभी भी समान चौखट ईटें और बुनियाद भरी हुई है तो वन विभाग ने कैसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

    उधर, जब आर ओ त्रिलोकपुर तोताराम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एनओसी देने की पावर डीएफओ को है एनओसी उन्होंने दी है हमने तो केवल मौका देखकर रिपोर्ट दी है। रेज ऑफिसर का कहना है कि नरेश कुमार का जमीन पर अवैध कब्जा नहीं है। वहीं वार्ड मेंबर की दावेदारी करने वाले नरेश कुमार का कहना है कि उन्हें वन विभाग के द्वारा एनओसी नहीं दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.