Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बद्रीपुर से तारूवाला तक हटेगी पेयजल लाईन,बिजली खम्बे 68 पेड़ :एसडीएम
    हिमाचल प्रदेश

    बद्रीपुर से तारूवाला तक हटेगी पेयजल लाईन,बिजली खम्बे 68 पेड़ :एसडीएम

    By Himachal VartaJanuary 8, 2021
    Facebook WhatsApp
    बद्रीपुर से तारूवाला तक हटेगी पेयजल लाईन,बिजली खम्बे 68 पेड़ :एसडीएम

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे प्रोजेक्ट के मामलें में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम एलआर वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

    बैठक में पेयजल लाईन,बिजली लाईन शिफ्ट व पेड़ो के कटान को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को समय अवधि में काम को पूरा करने के निर्देश दिए है।

    जानकारी अनुसार पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे 707 प्रोजेक्ट के लिए साढ़े 13 सौ करोड़ रूपये की स्वकृति मिली है। प्रोजेक्ट के लिए मिनिस्ट्री के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पांचाल अपनी टीम सहित पांवटा साहिब पहुंचे है।

    वीरवार को पांवटा साहिब के एसडीएम एलआर वर्मा ने एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक की जानकारी देते हुये बताया की पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे के निर्माण को लेकर सारी प्रक्रियाएं तेज़ की जाए।

    उन्होंने बताया कि नैशनल हाईवे 707 में बद्रीपुर से लेकर तारूवाला तक दो किलोमीटर की सड़क नगर परिषद क्षेत्र में आती है। जिसमें सड़क के साथ पेयजल लाईन, बिजली के खम्बे व 68 पेड़ आतें है। पेयजल लाईन व बिजली की लाईन को शिफ्ट करने व पैड़ कटान को लेकर गहन चर्चा की गई।

    बैठक में अधिकारियों को समय रहते काम को पूरा करने के निर्देश दिये गये है ताकी जल्द ही नैशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।

    प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पांचाल ने बताया कि नैशनल हाईवे प्रोजेक्ट के लिए साढ़े 13 सौ करोड़ रूपये के चार भागों में टैंडर लगाये गये है। नगर परिषद क्षेत्र में 68 पेड़ आतें है। जिसको कटाने के लिए नगर परिषद व वन विभाग को अनुमति के लिए फाईल भेजी गई है। पेयजल लाईन व बिजली लाईन हटानें के लिए संबंधित विभागों को इसके एस्टीमेट बनाने के लिए लिखा गया है।

    जैसे ही पेड़ कटान हो जायेगा नैशनल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। बैठक में जल शक्ति विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा, अजय चौधरी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस वर्मा, वन विभाग के एसीएफ जगदीश गौतम, रेंज अधिकारी शुप्रभात ठाकुर, रामलाल, संजय कुमार, किशन चंद चौहान, अमित कुमार, प्रवेश, जगदीश अत्री आदि मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.