Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग ने किया कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
    स्वास्थ्य

    जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग ने किया कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

    By Himachal VartaJanuary 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन का संतोषजनक ड्राई रन किया है। जिसमें जिला के तीन स्थानों पर विभाग की टीम ने बकायदा सभी कोरोना वैक्सीन को लेकर दी गई गाइडलाइन को फॉलो करते हुए ड्राई रन के तीन चरणों पर कार्य किया। जिला सिरमौर में मेडिकल कॉलेज नाहन के अलावा पांवटा साहिब के सूरजपुर तथा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भी कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन को वास्तविक रुप से क्रियान्वित करवाने से पूर्व के सभी स्टेप को पूरा किया।

    इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्थानों पर ड्राई रन के दौरान तीन रूम तैयार किए। जिसमें वेटिंग रूम, वैक्सीन के बाद प्रतिकूल प्रभावों की मॉनिटरिंग के लिए ऑब्जर्वेशन रूम तथा कोरोना वैक्सीन जिस स्थान पर दिया जाना है वह रूम तैयार किया गया। यही नहीं कोरोना ड्राई रन के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने सभी पहलुओं जिसमें कोरोनावायरस को लेकर लोगों के बीच क्या संदेश है या वैक्सीन को लेकर लोग कितने स्वैच्छिक तौर पर आगे आ रहे हैं।

    इन सभी पहलुओं पर विभाग ने ड्राई रन के दौरान पड़ताल की है। वैक्सीन के बाद प्रतिकूल प्रभाव नजर आने पर एईएफटी किट को भी विभाग ने साथ रखा है। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. के के पराशर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर डॉक्टर विनोद सिंघल ने बताया कि जिला सिरमौर के तीन स्थानों पर कोरोना वैक्सीन को लेकर संतोषजनक ड्राई रन किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.