Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एनडीआरएफ बटालियन स्थापित करने की औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगीः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    एनडीआरएफ बटालियन स्थापित करने की औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगीः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJanuary 11, 2021
    Facebook WhatsApp

     

     

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि जिला मण्डी के बल्ह में एनडीआरएफ बटालियन के मुख्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने और हस्तांतरित करने सम्बन्धी सभी आवश्यक औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगी, ताकि बटालियन सुचारू रूप से कार्य कर सके।
    जय राम ठाकुर ने एनडीआरएफ के कमांडेंट बलजिन्दर सिंह और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
    मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाने और वन विभाग को एफसीए स्वीकृति शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के प्रति संवदेनशीलता को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए नई एनडीआरएफ 14वीं बटालियन को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लगभग छः स्थानों पर एनडीआरएफ क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के रासायनिक खतरे से निपटने के लिए बद्दी में एक कम्पनी स्थापित की जाएगी, क्योंकि इस क्षेत्र में अधिकांश औद्योगिक कारखाने हैं।
    कमांडेंट बलजिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री को फोर्स की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
    मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी. धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.