Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को संवदेनशील बनाने की आवश्यकताः मुख्यमंत्री
    स्वास्थ्य

    बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को संवदेनशील बनाने की आवश्यकताः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJanuary 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सुरक्षा उपायों को अपनाने के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार पर बल दिया जाना चाहिए। वह बर्ड फ्लू के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यहां बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों को लाने पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबन्ध लगाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों के माध्यम से संक्रमण न आए।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि अब तक बर्ड फ्लू के कारण 4,324 प्रवासी पक्षियों की मौत हुई है। इन पक्षियों को प्रोटोकाॅल के अनुसार दफनाया जा रहा है, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पशुपालन और वन्य प्राणी विभाग के 65 त्वरित प्रतिक्रिया दल पौंग डैम और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा पोल्ट्री सैंपल आर.डी.डी.एल जालन्धर को भेजे गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिला के उप-मण्डल धर्मपुर में 1000 पालतु मृत मुर्गियां फेंकी हुईं पाई गई थीं। इन्हें गहरे में दबा कर निपटाया गया और क्षेत्र को प्रोटोकाॅल के अनुसार सेनेटाइज किया गया तथा सैंपल जाॅंच के लिए आर.डी.डी.एल जालन्धर भेजे गए। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 215 अन्य पक्षी मृत पाए गए हैं।
    जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलाशयों के आसपास पक्षियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और लोगों को पोल्ट्री उत्पादों के उचित रख-रखाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्ड फ्लू के निवारक उपायों के बारे में लोगों में जागरूकता लाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने लोगों से उनके क्षेत्रों में मृत पक्षी पाए जाने की स्थिति में पशुपालन और वन्य जीव विभागों को सूचित करने का भी आग्रह किया।
    मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन निशा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डाॅ. सविता, निदेशक पशुपालन डाॅ. अजमेर डोगरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.