Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन नगर परिषद में भाजपा ने हासिल की भारी जीत
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन नगर परिषद में भाजपा ने हासिल की भारी जीत

    By Himachal VartaJanuary 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन नगर परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा, यह रहे विजेता….

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन नगर परिषद के चुनाव में वार्ड नंबर 1 से भाजपा समर्थित श्यामा देवी विजय घोषित हुए हैं उन्हें 715 जबकि मीना पुंडीर को 449 वोट डाले हैं। इस वार्ड से 7 नोटा वोट भी डाले हैं। वहीं वार्ड नंबर 2 में विक्रम वर्मा विजय घोषित हुए हैं व भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। विक्रम वर्मा को 507 वोट डाले हैं जबकि नरेंद्र सिंह तोमर को जो कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार थे उन्हें 426 तो गुल मुनव्वर को 321 तथा मनोज गर्ग को 33 वोट डाले हैं। इस वार्ड में 17 नोटा वोट भी डाले हैं।

    वहीं वार्ड नम्बर 3 शान्ति संगम से  नीलम सैनी को 608 वोट मिलेे जबकि उपमा धीमान ने 605  वोट प्राप्त  किये जिसमें नीलम सैनी  3 वोटो से विजय हुई। इसी प्रकार वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस समर्थित श्रुति विजय घोषित हुई है उन्हें 327 वोट डाले हैं जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी तुलसा देवी को 299 वोट डाले हैं इस वार्ड से 10 नोटा वोट डाले हैं। 5 नंबर वार्ड से चर्चित चेहरा मधु अत्री जो भाजपा समर्थित उम्मीदवार थी वह विजई घोषित हुई हैं जिन्हें 825 वोट जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दुर्गा कवर को 232 वोट ही डाले हैं इस बार से 10 नोटा वोट डाले हैं।

    वार्ड नम्बर 6 नया बाजार से संजय चौहान को 303 वोट मिलेे जबकि विरेन्द्र पासी 373   वोट लेकर  विजय हुए। 9 नोटा वोट डाले हैं। सात नंबर वार्ड भी कांग्रेस के नाम रहा है इस वार्ड से राकेश गर्ग पूर्व पपली विजय घोषित हुए हैं जिन्हें 551 वोट डाले हैं जबकि नीति अग्रवाल भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 438 वोट ही डाले हैं। 5 वोट नोटा कह रहे हैं। वार्ड नम्बर 8 रानी ताल से  निती अग्रवाल को 438 वोट मिलेे जबकि रितिका गर्ग 551 वोट प्राप्त कर विजयी हुई। वार्ड नम्बर 9 मींया मन्दिर से  मंजीत सैनी 537, अराधना 327 व शबाना चौहान को 113 वोट मिलेे जिसमें मंजीत सैनी ने  210 वोट से विजयी हुई।

    वार्ड नम्बर 10 कच्चा टैंक से  अशोक विक्रम 307, फिरोज अली 230 व वसीम खान को 274 वोट मिलेे जिसमें अशोक विक्रम ने 33 वोट से विजय प्राप्त  की। इस वार्ड में 11 नोटा वोट भी डाले हैं। वार्ड नम्बर 11 जगन्नाथ मन्दिर से संध्या अग्रवाल को 473 वोट मिलेे जबकि हरप्रीत कौर 412   वोट प्राप्त किये जिसमें संध्या अग्रवाल ने  61 वोट से विजय हुई।

    इस वार्ड से 3 नोटा वोट डाले हैं। वार्ड नंबर लगातार इस बार भी भाजपा के ही नाम रहा इस वार्ड से अविनाश विजय घोषित हुए हैं अविनाश गुप्ता को 787 वोट डाले हैं जबकि नरेंद्र थापा जो कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार थे उनको 644 वोट ही डाल पाए हैं। इस वार्ड में 19 नोटा वोट डाले हैं। यहां आपको यह भी बता दें कि अविनाश नाहन नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। जबकि वार्ड नंबर 13 इस पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी मगर यहां 6 नंबर वार्ड से 13 नंबर वार्ड के लिए चुनाव में उतरे योगेश गुप्ता विजय घोषित हुए हैं।

    योगेश गुप्ता कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हैं 384 वोट डाले हैं। यहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार अमरजीत सिंह को 157 आजाद उम्मीदवार उषा को 62 मीना रानी को 53 भागेश को 193 राकेश कुमार को 214 वोट डाले हैं। जबकि इस बार से 17 नोटा वोट भी डाले हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि नाहन नगर परिषद पर भाजपा का परचम बुलंद हुआ है। 8 सीटों पर भाजपा तो 5 पर कांग्रेस काबिज हुई है। इस चुनाव के बाद नाहन नगर परिषद पर श्यामा पुंडीर चौकी वार्ड नंबर 1से प्रबल दावेदार थी नगर परिषद के अध्यक्ष सीट पर भी उन्हें काबिज किया जा सकता है।

    एक बात तो साफ है की जहां कांग्रेस हारी है वहां उन्हें आजाद मैदान में उतरे अपनों से नुकसान हुआ है। तो इसी प्रकार भाजपा को भी अपनों से नाराज हुए आजाद मैदान में उतरे प्रत्याशियों से काफी नुकसान हुआ है। नीलम सैनी जैसी सशक्त भाजपा की उम्मीदवार मात्र 3 वोटों से ही जीत पाई है। जिसके बाद कहीं ना कहीं भाजपा को आने वाले समय में मैदान में उतारने वाले प्रत्याशियों को लेकर थोड़ी और एक्सरसाइज करनी होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.