Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गिरिपार क्षेत्र के करीब अढ़ाई लाख की आबादी का प्रमुख माघी पर्व शुरू
    हिमाचल प्रदेश

    गिरिपार क्षेत्र के करीब अढ़ाई लाख की आबादी का प्रमुख माघी पर्व शुरू

    By Himachal VartaJanuary 12, 2021
    Facebook WhatsApp
    गिरिपार क्षेत्र के करीब अढ़ाई लाख की आबादी का प्रमुख माघी पर्व शुरू

    नाहन (हिमाचलववार्ता)। जिला सिरमौर में गिरिपार क्षेत्र के करीब अढ़ाई लाख की आबादी का प्रमुख माघी पर्व शुरू हो गया है। सोमवार को माघी पर्व के शुरू होने के बाद अब क्षेत्र में दावतों का दौर शुरू हो गया है। 

    हजारों की संख्या में गिरीपार क्षेत्र में माघी पर्व पर बकरे काटे जाते हैं। उसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को गिरिपार क्षेत्र के विभिन्न गांव में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दान मांगने की पुरानी परंपरा का निर्वहन किया जाता है।

    जैसे ही मंगलवार की सुबह शुरू होती है, तो गांव के छोटे-छोटे बच्चे समूह में एकत्रित होकर अपने आसपास के सभी घरों में जाकर नन्हे बच्चों के नाम पर दान एकत्रित करते हैं।

    इसमें बच्चों द्वारा प्रत्येक घर से मीट, गुड़ व अन्य अनाज व पैसे एकत्रित किए जाते हैं। प्रत्येक परिवार भी खुशी से अपने बच्चों के नाम पर नन्हे बच्चों की टोलियां को दान देते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन गिरिपार क्षेत्र में दशकों से हो रहा है।

    आज भी गिरीपार में इस परंपरा के अंतर्गत छोटे-छोटे बच्चे गांव के कुछ छोटे स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ टोलियां बनाकर माघी पर्व के दूसरे दिन बच्चों के नाम पर दान मांगने गए।

    इस दौरान बच्चों द्वारा जुटाया किया गया मीट व अन्य अनाज बच्चों द्वारा आपस में या तो बांट दिया जाता है या इसे किसी समीपवर्ती दुकान में बेचकर जो राशि एकत्रित होती है, उसे बच्चे आपस में समान रूप से बांट देते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.