नाहन (हिमाचलववार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज सस्थाओं के चुनाव के मध्यनजर आज विकास खण्ड नाहन के अर्न्तगत आने वाली पंचायतों में मतदान प्रकिया से संबधित द्वितीय पूर्वाभ्यास एसएफडीए हॉल में किया गया। जिसमें रिटरनिंग अधिकारी एवं एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण सजगकता पारर्दशिता एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाएं। उन्होंने रिहर्सल में सभी पोलिंग पाटियों को मतदान से संबधित समूचित प्रकिया के बारे में विस्तृृृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पूर्वाभ्यास के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव के दौरान आबंटित डयूटी के बारे प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी।
उन्होंने पूर्वाभ्यास के दौरान पोलिग स्टेशन को स्थापित करने, निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने, मतदान पेटियो की सीलिग, पोलिग एजेन्टों की नियुक्ति करना, चुनाव के दौरान दिव्यागजनों को मतदान कराने की प्रक्रिया, कोरोना संक्रमितों को मतदान करवाने की प्रक्रिया बारे, मतपत्रो का लेखा तैयार करने व मतदान के उपरान्त मतगणना करते समय अपनाए जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।
इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी अनूप शर्मा व पंचायत निरीक्षक मदन लाल शर्मा सहित 108 पीठासीन अधिकारी व 324 पोलिंग अधिकारी भी उपस्थित रहें।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
Wednesday, July 1
