Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रभावी मीडिया योजना तैयार करने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रभावी मीडिया योजना तैयार करने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaJanuary 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलववार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रभावी मीडिया योजना तैयार की जानी चाहिए, जिससे प्रत्येक हिमाचलवासी को यह महसूस हो कि वह हर क्षेत्र में  प्रदेश की 50 वर्षों की शानदार यात्रा का सहभागी रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सम्पर्क अधिकारियों को आम आदमी के हित के लिए आरम्भ की गई प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार के लिए अधिक उत्साह, समर्पण और व्यवसायिकता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि इन्हें सही परिपेक्ष्य में प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश का स्वर्ण जयंती वर्ष विभाग की व्यवसायिकता को दिखाने का बेहतर अवसर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभाग द्वारा बनाए जा रहे वृतचित्र में 50 वर्षों के दौरान हिमाचल की यात्रा की दिलचस्प और आकर्षक झलक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, पर्यटन, उद्योग और ऊर्जा इत्यादि प्रमुख क्षेत्रों में 50 वर्षों के दौरान राज्य द्वारा की गई प्रगति पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक पत्रिका हिमप्रस्थ के विशेष संस्करण प्रकाशित किए जाने चाहिए, जो न केवल पाठकों के लिए रोचक होने चाहिए, बल्कि इसमें हिमाचल प्रदेश की जीवंत झलक भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का एलइडी के माध्यम से राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में सीधा प्रसारण कर इस कार्यक्रम को चिरस्मर्णीय बनाया जाना चाहिए।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति के संबंध में लेख लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखकों और इतिहासकारों को सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन वर्षों के दौरान राज्य की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने के लिए परंपरागत मीडिया का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती की अवधारणा को जमीनी स्तर तक प्रचारित किया जाना चाहिए, ताकि आम आदमी भी इस समारोह से जुड़ा हुआ अनुभव करे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं को सम्मिलित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान 51 मेगा कार्यक्रमों के प्रचार के लिए विभाग को प्रभावी योजना तैयार करनी चाहिए।
    प्रधान सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग उनकी आशाओं के अनुरूप खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
    निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रस्तावित मीडिया प्लान के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.