Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लोहड़ी को लेकर सजे बाजार, गजक व मूंगफली की लोग जमकर कर रहे खरीददारी
    हिमाचल प्रदेश

    लोहड़ी को लेकर सजे बाजार, गजक व मूंगफली की लोग जमकर कर रहे खरीददारी

    By Himachal VartaJanuary 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  वर्ष का पहला बड़ा त्योहार लोहड़ी पर जिला सिरमौर में लोग जमकर लोहड़ी के लिए तिल, गजक, रेवडि़यों, मूंगफली, पॉपकॉर्न के साथ मीठे चौलाई के लड्डुओं की खूब खरीददारी कर रहे है। हरियाणा राज्य की सीमा के साथ सटे जिला सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन सहित जिला के मैदानी भागों में लोहड़ी का त्योहार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

    जिसके लिए जिला भर के बाजार तिल, चौलाई के लड्डुओं के अलावा गजक, मूंगफली, रेवडि़यों की महक से सजे हुए हैं। वहीं ग्राहक त्योहार को मनाने के लिए बाजारों में इन उत्पादों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं ग्राहकों की आमद बढऩे से दुकानदारों की आमदनी में इजाफा हुआ है। नाहन व पांवटा के बाजारों में मूंगफली सौ से डेढ़ सौ रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है। गजक, रेवड़ी भी दो सौ से ढाई सौ ग्राम के पैकेट भी 50 से 60 रुपये तक बिक रहे हैं।

    अंजीर स्पेशल दो सौ से 275 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं जिला के गिरिपार क्षेत्र की सैकड़ों पंचायतों गांवों में लोहड़ी त्योहार में बकरे काटे जाते हैं। वहीं मेहमाननवाजी का यह दौर माह भर के लिए क्षेत्र में चलता है। वहीं मकर सक्रांति का पर्व लोहड़ी से अगले दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.