Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»हिम सुरक्षा अभियान के अतंर्गत सिरमौर की 93.25 प्रतिशत जनसंख्या को किया कवर-के.के.पराशर
    स्वास्थ्य

    हिम सुरक्षा अभियान के अतंर्गत सिरमौर की 93.25 प्रतिशत जनसंख्या को किया कवर-के.के.पराशर

    By Himachal VartaJanuary 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।-जिला सिरमौर में 25 नवम्बर 2020 से 4 जनवरी, 2021 तक हिम सुरक्षा अभियान के अतंर्गत 93.25 प्रतिशत जनसंख्या की घरद्वार जाकर स्क्रीनिंग कर जानकारी एकत्र की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ0के0के0पराशर ने दी। उन्हाेंने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला सिरमौर के 5 स्वास्थ्य ब्लॉक में 612 टीम की मदद से 588743 जनसंख्या में से 549021 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
    उन्हाेंने बताया कि धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 108149 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई जबकि पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 99897,राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 207535, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 72313, शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 61127 लोगों की टीबी, कुष्ठ रोग, शुगर और रक्तचाप जैसी बीमारियों की डोर टू डोर जाकर डाटा एकत्र किया गया।
    उन्हांेने बताया कि हिम सुरक्षा योजना के अतंर्गत लोगों के घरद्वार जाकर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के दौरान जिला में 6206 लोगों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए जिसमें धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 976 लोगों में, पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 801, राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 2650, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 794 व शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 985 लोगों में कोविड के लक्षण पाए गए थे। उन्हाेंने बताया कि 6206 कोविड-19 के लक्षण पाए गए लोगों में से 1960 लोगों की कोविड टैस्ट करने के उपरान्त 79 लोगों में कोविड-19 पॉजीटीव की पुष्टि की गई।
    उन्हाेंने बताया कि स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के दौरान जिला में 2699 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए है जिसमें धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 441 लोगों में, पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 377, राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 1048, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 459 व शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 374 लोगों में टी0बी0 के लक्षण पाए गए थे। जिसमें से 1024 लोगों के टैस्ट करने के उपरान्त 80 लोगों में टी0बी0 की पुष्टि की गई। उन्हाेंने बताया कि जिन 80 लोगों में टी0बी0 की पुष्टि हुई है यह लोग जिला में टी0बी0 के नए रोगी है या पूर्व में सरकार की सूचीबद्व टी0बी रोगियों की श्रेणी में है इसकी जांच की जा रही है।
    उन्हाेंने बताया हिम सुरक्षा अभियान के अतंर्गत जिला के 393 लोगों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए थे जिसमें धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 92 लोगों में, पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 31, राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 103, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 151 व शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 16 लोगों में टी0बी0 के लक्षण पाए गए थे। उन्हाेंने बताया कि 393 कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए लोगों में से 22 लोगाें की जांच की गई जिसमें 1 व्यक्ति के कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है।
    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड -19 महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हिम सुरक्षा अभियान की शुरुआत करने के साथ-साथ पूरे जिला में टीबी, कुष्ठ रोग, शुगर और रक्तचाप जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए डोर टू डोर अभियान की भी शुरूआत की थी। जिसके लिए प्रत्येक टीम में एक सदस्य स्वास्थ्य, आयुर्वेद, बाल विकास व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.