Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्य सचिव ने स्वर्ण जयंती समारोह संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्य सचिव ने स्वर्ण जयंती समारोह संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaJanuary 16, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज यहां प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
    उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अति विशिष्ट अतिथियों के लिए मंच की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
    उन्होंने अधिकारियों को स्वर्ण जयंती कार्यक्रम से पूर्व एक बार फुल डे रिहर्सल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए रिज पर अतिरिक्त एलईडी स्क्रीन स्थापित की जानी चाहिए तथा मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह का एलईडी के माध्यम से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में सीधा प्रसारण कर प्रदेश के लोगों को इस कार्यक्रम की जीवंत झलक दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि जो विभाग इस अवसर पर प्रदर्शनी लगा रहे हैं, वह बेहतर माध्यमों का प्रयोग कर प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित करें। उन्होंने अधिकारियों को इस अवसर पर सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, आरडी धीमान, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी आशुतोष गर्ग, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन यूनुस, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति सुनील शर्मा, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.