Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार!
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार!

    By Himachal VartaJanuary 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    बहुमत के बावजूद चुनावी बैठक से दूर रहे भाजपा पार्षद

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।- नाहन नगर परिषद के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह मुंसिपल कमेटी के सभागार में संपन्न हुआ। करीब 12:00 बजे के आसपास एसडीएम चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर रजनेश कुमार के द्वारा पार्षदों को शपथ दिलवाई गई। शपथ के दौरान भाजपा के 8 तथा कांग्रेस की ओर से समर्थन प्राप्त 5 पार्षद उपस्थित थे। शपथ समारोह के बाद चुनाव अधिकारी के द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 1:00 बजे का टाइम दिया गया। मगर ऐन वक्त पर कुछ भाजपा समर्थित पार्षद बैठक से किनारा कर गए। जाहिर है उपाध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बन पाई है।

    हैरानी तो इस बात की है कि नाहन नगर परिषद के लिए भाजपा बहुमत में है बावजूद इसके चुनावी कौरम पूरा नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पार्षदों ने दावेदारी जता रखी है। जिसमें सबसे मजबूत दावेदारी मधु अत्री तथा अशोक विक्रम की मानी जा रही है। दोनों वरिष्ठता की सूची में सबसे आगे हैं। हालांकि पूर्व उपाध्यक्ष भी इस बार उम्मीद पर थे। मगर उन्हें शायद यह मालूम था कि इस पद को लेकर विवाद भी उप जाएगा लिहाजा उन्होंने इसका फैसला महामहिम पर छोड़ दिया है।

    माना जा रहा है कि उपाध्यक्ष पद पर दो नंबर वार्ड से पहली बार जीत कर आए पार्षद को बिठाए जाने की बात की जा रही थी। जानकार तो यह भी मानते हैं कि इसके पीछे बडे ठाकुर का गुट भी सक्रिय है। अब यदि कमोवेश यही स्थिति बनी रहती है तो जाहिर है कहीं ना कहीं यह फूट की चिंगारी आने वाले समय में नहान से भाजपा की सीट को संकट में डाल सकती है। वही एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि आज कोरम पूरा नहीं हो सका लिहाजा कल तक का वक्त दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.