नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में पेश आए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त 27 वर्षीय दिनेश पुत्र सोहनलाल गांव भटयूडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे तथा श्रीनगर में डोगरा रेजीमेंट में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार अपनी 28 दिन की नवजात बेटी का नामकरण करने के लिए छुट्टी लेकर कार में सवार होकर नोहराधार से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे इसी दौरान अचानक ही कार अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद दिनेश को उपचार के लिए तुरंत सीएससी नोहराधार पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक की लहर है। संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
