Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा!
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा!

    By Himachal VartaJanuary 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन में जिला परिषद में कांग्रेस को करना पड़ा हार का सामना- डा. बिन्दल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र के पंचायत चुनावों में कांग्रेस के चंद नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की परन्तु सच्चाई उनके सामने आ ही गई और नाहन खंड के अन्तर्गत आने वाली जिला परिषद की तीनों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनकला से निर्मला देवी, काला अंब से पुष्पा देवी और ददाहू से सुरेन्द्र सूर्या की जीत ने सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण जनता ने भाजपा और भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।

    यह जीत नरेन्द्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा और जयराम ठाकुर की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि विजय संगठन के कौशल और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत भी है। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में शुरू से ही अपनी खराब स्थिति को भांपते हुए आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया और चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस का यह भ्रम भी टूट गया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस और कांग्रेस की नीतियों को बहुत पहले नकार दिया था और आज एक बार पुनः सिद्ध हुआ कि हमारी जनता भाजपा के साथ है और विकास के साथ है।

    डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने नाहन खंड की 18 बीडीसी सीटों में से 14 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है जबकि शेष बहुदा ऐसे उम्मीदवार हैं जो अपने आप ही विजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति तो ऐसी रही उसने कई बीडीसी सीटों पर अधिकारिक रूप से उम्मीदवार तक खड़े नहीं किए, या माना जा सकता है कि कांग्रेस की तरफ से कोई भी लड़ने को तैयार नहीं हुआ।

    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र के तहत 36 पंचायतों के चुनाव में भाजपा समर्थित 24 प्रधान विजित हुए हैं जबकि उप प्रधानों की संख्या 27 है, शेष पंचायतों में उम्मीदवार अपने स्तर पर ही विजित हुए हैं। डा. बिन्दल ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयश्री दिलवाने के लिए क्षेत्र की जनता का कोटि-कोटि अभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास के कारण ही यह संभव हो पाया है।

    उन्होंने विजेता उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि समर्पण भाव से क्षेत्र के विकास के लिए डट जाएं और हम सब मिलकर नाहन क्षेत्र के विकास को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का संकल्प धारण करें। उन्होंने चुनाव में दिन-रात मेहनत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जीत की बधाई दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.