नाहन (हिमाचलवार्ता)।– जिला सिरमौर नाहन ब्लॉक के अंतर्गत जिला परिषद काला अंब वार्ड नंबर 12 पर भाजपा का कब्जा बरकरार तो बंनकला वार्ड नंबर 11 पर फिर से भाजपा काबिज। विनय गुप्ता की मेहनत लाई रंग। वार्ड नंबर 11 से निर्मला देवी को 7376 संतोष को 4697 सुनीता देवी जो कि कांग्रेस की कैंडिडेट थी 6196 वोट डले हैं। तो उधर 12 नंबर वार्ड जिस पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी वहां भी कांटे की टक्कर में 9434 वोट लेकर पुष्पा देवी विजय घोषित हुई है। जबकि कांग्रेस की राधा चौहान को 7839 वोट डले हैं। ददाहू वार्ड नंबर 13 पर सुरेंद्र सिंह विजय घोषित हुए हैं जिन्हें 4533 वोट डाले हैं। तो वही तपेंद्र सिंह को 3795 वोट डले हैं। इसमें सबसे हॉट वार्ड रामपुर भारापुर का रिजल्ट आना अभी बाकी है। वही प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इसे भाजपा की जयराम सरकार के प्रति जनता के विश्वास की जीत बताया है उन्होंने व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने विजेताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया है।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
Thursday, July 2
